Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

आंदोलन की राह पर चयनित पटवारी | MP Patwari Joining Date 2023 | Final Joining Date

MP Patwari Joining Date 2023 मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल द्वारा आयोजित ग्रुप 2 सब ग्रुप 4 एवं पटवारी भर्ती परीक्षा में चयनित अभ्यर्थियों ने अपनी नियुक्ति प्रक्रिया को पूर्ण करने के लिए तीन सूत्री मांग के साथ मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में धरना प्रदर्शन प्रारंभ किया है

MP Patwari चयनित अभ्यर्थियों की मांगे

  • समस्त चयनित अभ्यर्थियों को जांच के समानांतर नियुक्ति दे दी जाए।
  • सभी से नियुक्ति के समय शपथ पत्र लिया जाए और यदि जांच में दोषी पाए जाते हैं तो नौकरी से पृथक कर दंडात्मक कार्रवाई की जाए।
  • नियम पुस्तिका के अनुसार रिजल्ट आने के 3 माह के अंदर नियुक्ति प्रक्रिया पूर्ण करने पर अमल किया जाए।

JOIN TWITTER – VIKRAM RATHOR

MP Patwari Joining Date 2023

मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल द्वारा ग्रुप 2 सब ग्रुप 4 की परीक्षाएं मार्च और अप्रैल महीने में आयोजित करवाई गई थी जिसका रिजल्ट 30 जून 2023 को घोषित किया गया था, लेकिन 10 जुलाई 2023 को मेरिट सूची, टॉपर लिस्ट एवं अन्य रिजल्ट जारी करने के बाद युवाओं के द्वारा इस भर्ती परीक्षा पर संदेह व्यक्त किया गया था ।

जिस पर मुख्यमंत्री मध्य प्रदेश के द्वारा 13 जुलाई 2023 को जांच आयोग का गठन किया गया था, जांच आयोग को अपनी रिपोर्ट 31 अगस्त 2023 तक मधयपदेश शासन प्रस्तुत करनी थी, जांच आयोग द्वारा अभी तक रिपोर्ट प्रस्तुत नहीं किए जाने के कारण चयनित अभ्यर्थियों द्वारा अपनी नियुक्ति प्रक्रिया को समानांतर चालू रखने के लिए भोपाल में आंदोलन की राह पर उतरना पड़ रहा है।MP Patwari Joining Date 2023

Exam MP GROUP 2 SUB GROUP 4 COMBINED RECRUITMENT TEST
TOTAL SELACTED CANDIDATES8600
JOINING DATESEPTEMBER 2023

यह है मामला

पटवारी भर्ती परीक्षा का रिजल्ट 30 जून को आया था और उन्हें नियुक्ति 15 अगस्त तक देना थी। लेकिन दस्तावेजों की चेकिंग 17 अगस्त से होनी थी। इस बीच कुछ परीक्षार्थियों के बारे में संदेह होने पर यह प्रक्रिया रोक दी गई। जिससे प्रदेश भर के करीब 8 हजार 600 चयनित पटवारी अपनी नियुक्ति का इंतजार कर रहे हैं। लेकिन जांच रिपोर्ट अभी तक नहीं आई है। जिसके चलते नियुक्तियां नहीं दी जा रही हैं।MP Patwari Joining Date 2023

नेता प्रतिपक्ष ने लिखा है मुख्यमंत्री को पत्र

नेता प्रतिपक्ष डॉ गोविंद सिंह ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को पत्र लिखा है। उन्होंने पटवारी भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थी को जल्द नियुक्ति देने की मांग की है। गोविंद सिंह ने लिखा कि प्रदेश में सितम्बर 2023 में पटवारी चयन परीक्षा में चयनित अभ्यर्थियों कि ग्रुप-2 सब ग्रुप- 4 पटवारी भर्ती परीक्षा में लगभग 8,600 अभ्यर्थी चयनित होकर नियुक्ति की प्रतीक्षा कर रहे हैं।

चयन परीक्षा में आपके द्वारा नियुक्ति प्रक्रिया पर रोक लगाई गई है। 31 अगस्त 2023 तक रिर्पोट देने की बात कही थी। लेकिन 31 अगस्त तक रिपोर्ट नहीं आने से सभी मेहनती चयनित छात्रों की नियुक्ति प्रक्रिया नहीं होने से उनके परिवार के लोग काफी तनाव में हैं।MP Patwari Joining Date 2023

MP Patwari Joining के लिए भोपाल आंदोलन

भोपाल के नीलम पार्क में धरने पर बैठे चयनित पटवारियों को पुलिस अपनी गाड़ी में भरकर ले गई। इस बीच का एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें पुलिसकर्मी चयनित युवाओं पर लास-घूंसे चलाए हैं। पुलिस का कहना है कि गिरफ्तारी नहीं हुई है। दूसरी जगह शिफ्ट किया गया है। चयनित पटवारियों ने धरना-प्रदर्शन की अनुमति नहीं ली थी। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए इन्हें दूसरी जगह शिफ्ट किया जा रहा है।

रविवार को ये बड़ी संख्या में भोपाल पहुंचे थे। इनकी प्रमुख मांग नौकरी जॉइन कराने की है। फिलहाल ये पता नहीं लगा है कि इन्हें कहां ले जाया गया है। चयनित अभ्यार्थियों ने कहा कि उपनिरीक्षक और शिक्षक पात्रता परीक्षा 2020 के अनुसार जांच के साथ समानांतर रूप से नियुक्ति प्रक्रिया चलाई जाए। यदि कोई दोषी पाया जाए तो उन्हें चिन्हित करके उन पर कार्रवाई की जाए। उनके स्थान पर प्रतीक्षा सूची में स्थान प्राप्त अभ्यर्थियों को नियुक्ति दी जाए।

सभी नवनियुक्त अभ्यर्थियों से शपथ पत्र लिया जाए। इसमें दोषी पाए जाने पर दण्डात्मक कार्रवाई भुगतने की सहमति का प्रावधान हो। उन्होंने कहा कि ग्रुप 2 सब ग्रुप 4 और पटवारी भर्ती परीक्षा की नियम पुस्तिका के बिंदु 13(3) के अनुसार परिणाम के प्रकाशन से लेकर 90 दिन की अवधि में नियुक्ति देने के प्रावधान पर विचार करते हुए सितंबर माह में नियुक्ति प्रक्रिया पूरी की जाए।

Next Step

चयनित अभ्यर्थियों को मिल रहा समर्थन

मध्य प्रदेश ग्रुप 2 सब ग्रुप 4 परीक्षा से चयनित अभ्यर्थियों को मध्य प्रदेश के सामाजिक संगठन जैसे करणी सेवा ओबीसी महासभा और विपक्ष के द्वारा भी नैतिक समर्थन प्रदान किया जा रहा है क्योंकि आगामी महीनों में मध्य प्रदेश विधानसभा के निर्वाचन होने हैं

Leave a Comment